भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप दौर में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। उसने घाना के बाद वेल्स को भी हरा दिया है। अब भारत का मुकाबला दो अगस्त को मेजबान इंग्लैंड से होगा।

 



India vs Wales Hockey Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हॉकी में भारतीय महिला टीम ने वेल्स को 2-1 से हरा दिया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। भारत का अगला मुकाबला दो अगस्त को मेजबान इंग्लैंड से होगा।
 

India vs Wales Hockey Live: भारत ने वेल्स को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया। उसके लिए वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने तीन पर गोल किए। वहीं, वेल्स ने एक गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। अब ग्रुप में भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से दो अगस्त को होगा। भारत दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके छह अंक हैं। वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर है।

 

India vs Wales Hockey Live: चौथे क्वार्टर में भारत ने किया तीसरा गोल

भारत के लिए तीसरा गोल चौथे क्वार्टर में आया। मोनिका के जबरदस्त शॉट गोलपोस्ट की ओर मारा। गेंद अंत समय में वंदना की स्टिक से लगकर गोलपोस्ट में चली गई। वंदना के नाम दूसरा गोल दर्ज हुआ। भारत अब 3-1 से आगे हो गया है।

India vs Wales Hockey Live: वेल्स ने किया पहला गोल, स्कोर 2-1

वेल्स ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। उसके लिए ह्यूज जेना ने पहला गोल किया। अब स्कोर 2-1 हो गया है। मैच जीतने के लिए भारत को चौथे क्वार्टर में अपनी बढ़त को बरकरार रखनी होगी।

 

India vs Wales Hockey Live: भारत ने दागे दो गोल

पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में धमाकेदार वापसी की। उसने वेल्स के खिलाफ दो गोल दागे। भारत के लिए गुरजीत कौर और वंदना कटारिया ने दो गोल दागे।

 

India vs Wales Hockey Live: पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत को दो शानदार मौके मिले, लेकिन उसने उसका फायदा नहीं उठाया। भारत को दूसरे क्वार्टर में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

 


from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |

CTET 2022: अभ्यर्थियों को है नोटिफिकेशन का इंतजार, पिछले कुछ सालों में कितनी बदल गई है ये परीक्षा

 



 

केंद्रीय शिक्षक भर्ती के लिए जुलाई में होने वाले CTET के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। आम तौर पर जुलाई में होने वाली CTET के लिएनोटिफिकेशन मई महीने में ही जारी किया जाता है। इसलिए अभ्यर्थी बेसब्री से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके नोटिफिकेशन के संबंध में अभी तक CBSE ने कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए मई के आखिर तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहेहैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

पहले से कितनी बदल गई है यह परीक्षा :

जुलाई में आयोजित होने वाली CTET पहले की CTET से कितनी बदली हुई होगी, इसकी जानकारी तो इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि इससे पहले 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई CTET  में काफी अहम बदलाव हुए थे। दरअसल CTET 2021 में अभ्यर्थियों से नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही पहली बार इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया गयाथा। इसके अलावा पिछले साल से CTET की डिग्री भी पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दी गई है। यह उम्मीद जताई जा रही है वर्तमान CTET का आयोजन भी इन्हीं सभी बदलावों के साथ किया जा सकता है।

CTET में सफल होकर कहाँ बना सकते हैं करियर :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी केलिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा की एक बार कोविड .19 के तौर पर भर्ती मरीज की मौत को किसी अन्य बीमारी से नहीं मानी जाएगी। फिर चाहे हृदय गति रुकने या किसी अन्य अंग की मृत्यु के कारण मृत्यु हुई हो।

 



 

कुसुमलता यादव और कई अन्य लोगों द्वारा दायर रिट याचिकाओं को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति अता उर रहमान मसूदी और न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की खंडपीठ ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 30 दिन की अवधि के भीतर कोविड पीड़ितों के आश्रितों को अनुग्रह राशि का भुगतान जारी करें।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा की एक बार कोविड .19 के तौर पर भर्ती मरीज की मौत को किसी अन्य बीमारी से नहीं मानी जाएगी। फिर चाहे हृदय गति रुकने या किसी अन्य अंग की मृत्यु के कारण मृत्यु हुई हो। वह कोविड-19 के कारण ही मौत मानी जाएगी।

कुसुमलता यादव और कई अन्य लोगों द्वारा दायर रिट याचिकाओं को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति अता उर रहमान मसूदी और न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की खंडपीठ ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 30 दिन की अवधि के भीतर कोविड पीड़ितों के आश्रितों को अनुग्रह राशि का भुगतान जारी करें। अगर एक माह में राशि का भुगतान नहीं किया गया तो नौ प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करना होगा।

यह फैसला देते हुए अदालत ने कहा हम पाते हैं कि कोविड-19 के कारण अस्पतालों में होने वाली मौतें पूरी तरह से प्रमाणन की कसौटी पर खरी उतरती हैं। यह तर्क कि हृदय की विफलता या अन्यथा का उल्लेख करने वाली चिकित्सा रिपोर्ट को कोविड-19 के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। अदालत को इस कारण से प्रभावित नहीं करता है कि कोविड-19 एक संक्रमण है, जिसके परिणामस्वरूप किसी भी अंग को प्रभावित करने से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है, चाहे वह फेफड़े हों या दिल आदि। 

पांच जुलाई के फैसले में अदालत ने निर्देश दिया कि प्रत्येक याचिकाकर्ता जिनके दावों को यहां अनुमति दी गई है उसे 25000 रुपये का भुगतान किया जाय। याचिकाकर्ताओं ने एक जून 2021 के सरकारी आदेश को मुख्य रूप से इस आधार पर चुनौती दी थी कि यह अधिकतम सीमा प्रदान करता है, जो केवल 30 दिनों के भीतर मृत्यु होने पर मुआवजे के भुगतान को प्रतिबंधित करता है।
याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि इस सरकारी आदेश का उद्देश्य उस परिवार को मुआवजा देना है, जिसने कोविड के कारण पंचायत चुनाव के दौरान अपनी रोटी कमाने वाले को खो दिया है। यह तर्क दिया गया था कि राज्य के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि याचिकाकर्ता पति की मृत्यु कोविड के कारण हुई थी, लेकिन भुगतान केवल खंड 12 में निहित सीमा के कारण किया जा रहा है, जो केवल 30 दिनों के भीतर मृत्यु होने पर मुआवजे के भुगतान को प्रतिबंधित करता है।
यह प्रस्तुत किया गया था कि मृत्यु को 30 दिनों तक सीमित रखने का कोई उचित कारण नहीं था और अक्सर यह देखा गया है कि व्यक्तियों की मृत्यु 30 दिनों के बाद भी होती है। यह तर्क दिया गया है कि ऐसे मुद्दों की जांच करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को विवेकाधिकार दिया जाना चाहिए और 30 दिनों की सीमा पूरी तरह से तर्कहीन लगती है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |

राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का बारिश का इंतजार गुरुवार से खत्म हो सकता है।

 



राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का बारिश का इंतजार गुरुवार से खत्म हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि मानसूनी गर्त की दिशा में हुई हलचल की वजह से आगामी एक सप्ताह के भीतर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही उमस भरी गर्मी का सितम खत्म होगा।

 
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, मानसूनी गर्त इस समय गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही है। इस वजह से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। साथ ही अगले 24 घंटे में दिल्ली में अच्छी बारिश के आसार हैं। करीब एक सप्ताह तक मानसूनी गतिविधियां चलने के बाद मौसम करवट ले सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर बारिश की हल्की फुहारें दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर धूप निकली रही। हवा में नमी का स्तर 65 से 87 फीसदी रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से दिल्ली में सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चल रहा है, जबकि पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। दिल्ली में इस माह में 220 मिमी  से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर बारिश का रिकॉर्ड 210.6 मिमी है।
अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान – 26 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:15 बजे
सूर्योदय का समय: 5:41 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना। मध्यम रफ्तार से चलेगी हवा। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi |

Followers

Categories

Blog Archive

Popular Posts